जाने क्या है आपकी राशि और कैसा रहेगा आपका दिन

मेष:- कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा।
बृषभ:- काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंतण्ररखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। मिथुन:- आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। अत्यधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाये रखें।
कर्क:- भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है। आय-व्यय में संतुलन बनायें।
सिंह:- महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्य के प्रति सचेत रहें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा।
कन्या:- कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनायेें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्य के प्रति सचेत रहें। तुला:- ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अतरू अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ न कर समय का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा।
वृश्चिक:- प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। धनु:- मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लाने का प्रयास करें। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन उत्साहित करेगी।
मकर:- नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। माता के स्वास्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। भह्यिवष्य को बेहतर बनायें।
कुंभ:- जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। जीविका में किसी नये कार्य के शुरुआत से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें। परिश्रम द्वारा धनागम संभव।
मीन:- जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कायरें में आलस्य न करें। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।

Back to top button