जानें ये 17 साल का लड़का अकेले कैसे बना Oyo Rooms का मालिक, आज इसके पास है इतने करोड़ की संपत्ति

आप छोटी उम्र में भी बड़ा काम कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है इस लड़के ने। इस लड़के की उम्र बहुत कम थी जब इसने इतना बड़ा काम कर दिया। कभी इसके पास एक रूम का रेंट देने के पैसे नहीं थे, लेकिन आज वो आम लोगों को रहने के लिए सस्ते दर पर रूम दिला रहा है।
 
आज 6000 करोड़ का मालिक :
आपने Oyo Rooms का नाम तो सुना होगा, हर होटल के बाहर इसका बड़ा सा लाल रंग का बोर्ड देखा होगा। इस लाल रंग के बोर्ड के असली मालिक यही लड़का है। रितेश अग्रवाल नाम के शख्स ने 17 साल के एक लड़के ने शुरू किया था, जो आज लगभग 6000 करोड़ का मालिक है। इन्होने बिना किसी की मदद से इससे बनाया था। रितेश ने बताया की काम न मिलने के कारण शुरूआती दौर में उन्होंने सिम कार्ड्स तक बेचे हैं और पैसों की कमी के कारण उन्हें कभी-कभी सीढ़ियों पर भी सोना पड़ता था। 

लड़कियों के कुछ ऐसे सवाल जो वो अपने आप से भी नहीं पूछती, जानें इसके पीछे का कारण..

 
छोड़ी IIT की तैयारी :
गरीबी ऐसी थी कि रितेश आगे की पढ़ाई न कर सके। उन्‍होंने IIT की तैयारी छोड़कर अपने बिजनेस की तैयारी शुरू कर दी। आज उनका व्यवसाय पूरे इंडिया को फायदा पहुंचा रहा है। 19 साल के रितेश अग्रवाल महीनों घूमते और बजट होटल में रुकते, ताकि वहां की तमाम चीजों के बारे में जान सकें। अपने अनुभव के बल पर रितेश ने अपने पहले स्‍टार्ट-अप यात्रा की शुरुआत की।
इस काम की शुरुआत में रितेश ने एक वेबसाइट तैयार की थी जहां वे सस्‍ते और किफायती होटल्‍स के बारे में जानकारी अपडेट करते थे जिस वेबसाइट का नाम रखा ओरावल। उन्हें लगा कि लोग वेबसाइट को समझ नहीं पा रहे हैं, इसलिए उन्‍होंने 2013 में उसका नाम बदल कर Oyo Rooms रख दिया, जिसका नतीजा आज आप देख ही रहे हैं।
Back to top button