जानिए, क्या हुआ जब कृष्ण की प्रेमिका राधा और उनकी पत्नी रुक्मिणी का हुआ आमना-सामना…

राधा कृष्ण के बारे में तो हर कोई जानता है। राधा कृष्ण का प्रेम अजर अमर हैं, इन दोनों ने प्यार को लोगो को समझाया था। आज हम इस लेख में राधा कृष्ण के प्यार के साथ साथ जब राधा और रुक्मणी का सामना हुआ उस घटना के बारे में बता रहें हैं।
भगवान श्रीकृष्ण का विवाह रुक्मिणी जी से हुआ था लेकिन श्रीकृष्ण के साथ राधा के प्रेम के बारे में भी हर कोई जानता हैं। इसके साथ ही हमेशा राधा कृष्ण की पूजा होती हैं। किसी भी चित्र को देखेंगे तो राधा कृष्ण का चित्र बना होता।
एक समय की बात है सूर्य ग्रहण हो रहा था उस समय नंद बाबा और यशोदा के साथ राधा कुरुक्षेत्र पधारी। उस समय श्रीकृष्ण का विवाह रुक्मिणी से हो गया था। जब राधा वहां आयी तो रुक्मिणी जी ने जब राधा को देखा तो वे राधा के सौंदर्य को देखकर दंग रह गयी। इसके साथ ही रुक्मिणी जी ने जलन के मारे राधा को गर्म दूध पीने को दे दिया।
ऐसा करने के बाद रुक्मिणी श्रीकृष्ण के कक्ष में चली गयी। तो उन्होंने देखा कि श्रीकृष्ण के हाथ जले हुए थे। जब रुक्मिणी ने कृष्ण के हाथ जलने का कारण पूछा तब श्रीकृष्ण ने बताया कि तुमने जो गर्म दूध राधा को पीने को दिया उससे राधा का हाथ जल गए और राधा मेरे ह्रदय में वास करती है, इसलिए उस गर्म दूध के कारण मुझे भी उतनी ही तकलीफ हुई जितनी राधा को हुई।
कृष्ण की इन बातो को सुन कर और गर्म दूध के कारण जले हाथ को देख कर रुक्मिणी को अपने किये पर आत्मग्लानि होने लगी। इसके बाद अपने किये के लिए भगवान से क्षमा मांगी।





