एक ऐसा शहर जहा कोई भी जवान लड़कियों के साथ हर रोज़ कर सकता है रेप, कोई कुछ भी नहीं कहेगा

ऐसा शहर जहां रेप आम बात है, लोग घर में आते हैं और जवान लड़कियों का रोज़ करते हैं रेप, दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां व्यक्ति किसी के भी घर में घुस कर वहां पर मौजूद जवान लड़कियों का रेप कर देता है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं होती। दरअसल इस शहर में रेप एक आम बात है।दक्षिण अफ्रीका के शहर डीपस्लूट के रहने वाले दो युवाओं ने बताया कि उन्होंने अबतक कई महिलाओं का बलात्कार किया है। कैमरे के सामने ये कहते वक्त उनके चेहरे पर एक शिकन तक नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि वो नहीं जानते थे कि वो कुछ गलत कर रहे हैं। उन्होंने कभी खुद को उन बलात्कारपीड़िताओं की जगह रखकर उनकी तकलीफ का अंदाजा लगाने की कोशिश नहीं की। वो कैमरे पर अपना चेहरा दिखाने को तैयार थे लेकिन अपने नाम गुप्त रखना चाहते थे। उन्होंने बड़े आराम से अपने अपराधों की कहानियां हमारे सामने रखीं।

उन्होंने बताया, “जैसे ही वो दरवाजा खोलतीं, हम उनके घर में घुस जाते और अपना चाकू निकाल लेते। वो चिल्लाती थीं। हम उन्हें चुप हो जाने को कहते। उन्हीं के बिस्तर में ले जाकर हम उनका रेप करते थे।” दोनों युवकों में से एक दूसरे की ओर मुड़ा और बोला, “यहां तक कि मैंने एक बार इसी के सामने इसकी गर्लफ्रेंड का रेप कर दिया था।” ये बयान हैरान कर देने वाले हैं, लेकिन डीपस्लूट में ये सब बेहद आम है। इस शहर के तीन में से एक पुरुष ने माना कि उन्होंने कम से कम एक बार बलात्कार किया है। ये संख्या यहां की आबादी की 38 फीसदी है। ये बात 2016 में किए गए एक सर्वे में सामने आई थी। इस सर्वे के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ विटवॉटर्सरंड ने 2,600 से अधिक आदमियों से बात की थी। कुछ लोगों ने एक ही महिला का दो बार रेप किया था। मारिया का उनके ही घर में रेप किया गया था। जिस वक्त उनका रेप हुआ, उनकी बेटी बगल के कमरे में सो रही थी।

जानिये क्या होता है सुगर सेक्स, इसे ट्राई करने के बाद लड़के-लडकियां दोनों हो जाएगे पागल…

“मैं बेटी के ना उठने की प्रार्थना कर रही थी, मुझे डर था कि कहीं वो लोग उसे कुछ नुकसान ना पहुंचाएं।” उनके रेपिस्ट ने कहा कि वो किसी को मारेंगे नहीं, लेकिन वो जो करना चाहते हैं मारिया उन्हें करने दे। मारिया बताती हैं, “मैंने कहा तुम्हे मेरे साथ जो करना है कर लो। इसके बाद उसने मेरा रेप किया। वो दूसरी बार मेरा रेप कर रहा था।” बहुत कम पीड़िताएं अपने रेपिस्ट का विरोध कर पाती हैं। डीपस्लूट में लोगों के मन में ये धारणा है कि बलात्कार अपराध नहीं है। बीते तीन सालों में डीपस्लूट में बलात्कार की 500 शिकायतें की गईं, लेकिन किसी भी मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। रेप के मामले में ही नहीं बल्कि दूसरे अपराधों के मामलों में भी यहां का कानून अपाहिज नजर आता है।

लोगों ने कानून हाथ में लिया

डीपस्लूट ऐसा शहर है जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं है। ऐसे में कई बार बड़े से बड़े अपराध हो जाते हैं। अपराधियों को सजा देने के लिए लोग कई बार उन्हें पीट-पीट कर मार देते हैं। यहां कई लोग लिंचिंग को सही ठहराते हैं, खासकर अगर अपराधी रेपिस्ट हो। डीपस्लूट के एक निवासी कहते हैं, “उनका मर जाना ही अच्छा है, वो हमारे घर में घुस जाते हैं और हमारे पतियों के सामने हमारा रेप करते हैं। वो हमारे पति को कहते हैं कि देखो, देखो मैं कैसे तुम्हारी पत्नी का रेप कर रहा हूं।” लेकिन लिंचिंग के बाद भी अपराध रुक नहीं रहे हैं।

Back to top button