जयपुर के जेके लोन अस्पताल में आग लगने से, एक बच्ची की मौत

जयपुर के जेके लोन अस्पताल में आग लग गई. अस्पताल के प्रथम तल के आईसीयू वार्ड में एक कमरे में शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ जिसके बाद वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा. जब आग लगी तो करीब 25 बच्चे उस वार्ड में थे. पहले सभी बच्चों को आईसीयू वार्ड में एडमिट कर दिया गया.

एक डेढ़ साल की बच्ची की भी मौत हो गई. तीसरे मंजिल स्थित आईसीयू में बच्चों को लाया जा रहा है. दम घुटने की वजह से एक हरियाणा की डेढ़ महीने की बच्ची की मौत हो गई है. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. आग पूरे अस्पताल में नहीं फैली.

Back to top button