जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बारिश के बाद लैंड स्लाइड, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर शुक्रवार को भूस्खलन के बाद श्री अमरनाथ यात्रा को रोका गया है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर स्थित रामबन के पास शुक्रवार को हुए भूस्खलन के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रियों को जम्मू बेसकैंप में रोका गया है। 
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बारिश के बाद लैंड स्लाइड, रोकी गई अमरनाथ यात्रा
मिली सूचना के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर जम्मू से करीब 90 किमी की दूरी पर चिनैनी नाशरी टनल के पास हुई लैंडस्लाइड के कारण हाइवे पर यात्रियों के कई वाहन फंसे होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही कई यात्रियों को जम्मू स्थित बेसकैंप में रोक दिया गया है।

ये भी पढ़े: CM योगी से गुपचुप मिलने पहुंचे शिवपाल, मीटिंग पर उठ रहे है न जाने क्या-क्या सवाल

यात्रा के लिए देश के अन्य कई इलाकों से जत्थे पहुंच रहे हैं ऐसे में बेस कैंप में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। ऐसे में जम्म बेसकैंप में यात्रियों की संख्या बढ़ने से थोड़ी मुश्किल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 
Back to top button