चुनाव से पहले दूसरी बार योगी का हिमाचल दौरा, अब जीत के लिए BJP ने लगे अपना पूरा दम

लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय हिमाचल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। भाजपा हिमाचल चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनाव से पहले दूसरी बार योगी का हिमाचल दौरा, अब जीत के लिए BJP ने लगे अपना पूरा दम

स्टार प्रचार की लिस्ट में है योगी का नाम

-गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

-योगी 2 दिन हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 8.55 बजे राजधानी लखनऊ से हिमाचल के लिए रवाना हुए थे। सोमवार की रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिमला स्थित होटल रात्रि विश्राम करेंगे। जिसके बाद मंगलवार को कार्यक्रम में भाग लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: अब एक बार फिर भड़का चीन, कहा- शांति के लिए रक्षा मंत्री की अरुणाचल यात्रा ठीक नहीं

प्रेम कुमार धूमल को दी थी बधाई

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा ने हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनावों के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी दो दिवसीय हिमाचल का दौरा कर चुके हैं।
-प्रेम कुमार धूमल को भाजपा द्वारा हिमाचल का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर योगी आदित्यनाथ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा-“हमें पूर्ण विश्वास है प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”

ये भी पढ़ें: अब एक बार फिर भड़का चीन, कहा- शांति के लिए रक्षा मंत्री की अरुणाचल यात्रा ठीक नहीं

पहले भी कर चुकें हैं कई रैलियों को संबोधित

-योगी आदित्यनाथ नें इससे पहले 30 अक्टूबर को सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा में रैली को संबोधित किया था। इस दौरान योगी की रैली में भारी भीड़ थी।
-योगी ने धलियारा, देहरा, जसवान-प्रागपुर, जिला कांगड़ा में कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।
Back to top button