घूमने के लिए परफेक्ट है दुनिया के ये 5 सबसे खुशहाल देश, ज़रूर जाये

वर्तमान समय की भागती दौड़ती जिंदगी से सभी परेशान है और कुछ वक़्त के लिए इससे मुक्ति पाकर ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां सभी ओर खुशहाली हो और हँसते हुए चहरे दिखाई दे। हांलाकि इस दर्दभरी दुनिया में हमेशा हँसते रहना कोई आसान काम नहीं हैं। लेकिन आज हम आपके लिए दुनिया के कुछ ऐसे देशों की जानकारी लेकर आए हैं जो सबसे खुशहाल देशों में शीर्ष पर आते हैं और यहां लोग लम्बे समय तक जीते हैं। घूमने के लिए भी ये देश परफेक्ट माने जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन खुशहाल देशों के बारे में।

साउथ कोरिया
यहां के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा जीते हैं। इनके ज्यादा जीने की वजह है खुश रहना। एक रिसर्च के मुताबिक साउथ कोरिया दुनिया का पहला देश है जहां लाइफ एक्सपेक्टेंसी 90 साल है। साथ ही यहां की हेल्थकेयर सुविधाओं की वजह से पश्चिमी देशों की तुलना में यहां के नागरिकों में इम्यूनिटी स्ट्रौन्ग है और लोग बिमारियों से बहुत दूर रहते हैं।

सिंगापुर
पर्यटन के लिहाज से सिगापुर को बेहतरीन जगह माना जाता हैं। यह अब रहने के मामले में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा जीने वाले लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, सिंगापुर और यहां लोगों की औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी 83.1 साल है।

जापान
जापान जहां तकनिकी के मामले में कई आगे हैं, वहीँ लंबी लाइफ जीने के लिए भी जाना जाता है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा जीने वाले लोगों की लिस्ट में जापान तीसरे नंबर पर है और यहां के लोग की ऐवरेज लाइफ एक्सपेक्टेन्सी 83 साल है। जापान में एक जगह है जहां करीब 400 लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। यह उनकी खुशहाल जिंदगी को दर्शाती हैं।

स्पेन
स्पेन के लोगों की भी ऐवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 82.8 साल है, जो करीब-करीब जापान के लोगों जितनी ही है। यहां का खानपान और वर्क कल्चर दोनों अच्छी सेहत और ज्गुश्हल जीवन का कारण बनते हैं। यहां के लोगों को आधे घंटे के लंच ब्रेक की बजाए 2 से 3 घंटे का ब्रेक मिलता है।

स्विजरलैंड
यहां के लोग हाई क्वालिटी हेल्थकेयर और स्वस्थ खानपान के साथ अपना जीवनयापन करते हैं। इस देश की औसत लाइफ एक्सपेक्टेन्सी 81 साल है। कुछ स्टडीज ने इस बात को साबित किया है कि यहां के लोग बड़ी तादाद में चीज और डेयरी प्रौडक्ट्स का सेवन करते हैं जिससे यहां के नागरिकों का जीवन लंबा होता है।

Back to top button