गोलीकांड के बाद Tiger Shroff के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया है। टाइगर की कार पर हुई गोलीबार की घटना ने हर किसी को चौंका के रख दिया है। इस मामले को लेकर फिलहाल सुर्खियां काफी तेज हैं और अब एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ को हिंदी सिनेमा के सितारों का साथ मिला है।
जिनमें अभिनेता सुनील शेट्टी और विद्युत जामवाल के नाम शामिल हैं। विद्युत ने टाइगर को बजरंग बाण सुनने की सलाह दी है। इसके अलावा अन्ना ने क्या कहा है, आइए इस लेख में जानते हैं-
टाइगर श्रॉफ के सपोर्ट में विद्युत जामवाल
बॉलीवुड के एक और एक्शन किंग विद्युत जमावाल ने गोलीकांड के बाद टाइगर श्रॉफ के समर्थन में खुलकर बात की है और फैंस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। विद्युत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो को पोस्ट कर कहा- टाइगर आप बहुत निडर हैं। मैं जिन लोगों से मिला हूं अब तक, उनमें से सबसे ज्यादा बहादुर आप ही हो।
लेकिन मेरा सवाल उन लोगों से है, जो अपने आप को फैन बुलाते हैं। आप अगर किसी के फैन हैं और उसके लिए कुछ भी करना चाहते हैं तो क्या इतने सारे लोगों में से कोई भी प्रशंसक उस दिन (गोलीबारी की घटना वाला दिन) उन हमलावरों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखा सका। फिर फैन होने का क्या ही मतलब। खैर, टाइगर मैं जानता हूं कि भाई आपको बजरंग बाण सुनना पसंद है और इस वक्त इसे सुनते रहिए।
इस तरह से विद्युत जामवाल ने टाइगर श्रॉफ के सपोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मालूम हो कि आने वाले समय में विद्युत और टाइगर एक एक्शन पैकेड फिल्म में नजर आएंगे।
सुनील शेट्टी ने कही ये बात
विद्युत जामवाल के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी टाइगर श्रॉफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और समाचार एजेंसी एएनआई और आईएएनएस से बातचीत में कहा है- टाइगर और जैकी दादा को प्यार करने वालों की तादाद पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। अगर ये (गोलीबारी) उनके साथ हो सकता है तो किसी भी के साथ हो सकता है। राहत की बात ये है कि टाइगर सुरक्षित है और इससे बढ़कर और क्या हो सकती है।





