गुवाहाटी: जब टीम इंडिया की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर हमला

गुवाहाटी में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच के बाद अपनी बस से होटल लौट रही थी, तभी कुछ लोगों ने बस पर पत्थर फेंके, बस के शीशे भी टूट गए, राहत की बात रही कि किसी खिलाड़ी को कुछ नहीं हुआ.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एरोन फिंच ने सोशल मीडिया पर बस की फोटो शेयर की है. जिसमें बस की खिड़की टूटी हुई है. फोटो के साथ पिंच ने कैप्शन लिखा, ‘होटल लौटते हुए टीम बस की खिड़की पर पत्थर मारा गया, ये डरावना है’
Pretty scary having a rock thrown through the team bus window on the way back to the hotel!! pic.twitter.com/LBBrksaDXI
— Aaron Finch (@AaronFinch5) October 10, 2017
टीम की सुरक्षा बढाई गई
इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कहा जा रहा है कि टीम इंडिया की हार के बाद कुछ लोगों ने गुस्से में ये हमला किया होगा. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
भारत की हुई थी हार
गुवाहाटी में हुए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था. भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब थी. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए भारत ने 119 रन का टारगेट दिया था, जिसके बाद उसने 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.
राज्यवर्धन राठौर ने सीएम सोनोवाल से की बात
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि गुवाहाटी पत्थर फेंकने की घटना हमारे सुरक्षा उपायों पर कोई सवाल खड़ा नहीं करती. ऑस्ट्रेलिया और फीफा टीमें हमारे सुरक्षा उपायों से संतुष्ट हैं. भारत एक अच्छा मेजबान बना रहेगा. राज्यवर्धन ने मामले पर गुवाहाटी के मुख्यमंत्री से बात करने की जानकारी भी दी.
Guwahati stone-throwing incident NOT reflective of our security measures. Aus team & FIFA are content w/those. India remains a graceful host
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) October 11, 2017
Have spoken to @sarbanandsonwal ji about the Guwahati incident. Personal security of visiting athletes & teams is extremely important for us
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) October 11, 2017
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, गुवाहाटी मामले के बारे में सर्बानंद सोनोवाल जी से बात की है. यहां आए खिलाड़ियों और टीमों की निजी सुरक्षा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
सीएम ने की निंदा
वहीं मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना की निंदा की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट में घटना की निंदा करते हुए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात भी कही. सर्बानंद ने लिखा, शानदार खेल के बाद वास्तव में यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसका मकसद उभरते हुए खेल केंद्र के रूप में गुवाहाटी की प्रतिष्ठा को धूमिल करना है. दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प करते हैं. जांच पूरी तेजी से की जा रही है और पुलिस दो संदिग्धों को पकड़ चुकी है.
Really unfortunate incident after a great game aimed to tarnish Guwahati's reputation as emerging sports hub. We strongly condemn it. (1/8)
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) October 11, 2017
Vow to take strictest action against the culprits. Investigation is on full swing & Police have already picked up 2 suspects. (2/8)
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) October 11, 2017
ये भी पढ़े: सबके सामने तंग करता था पति, तो पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर दी ये खौफनाक मौत
सीएम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की सराहना करते हुए लिखा है- ‘एक बेहतरीन मैच हुआ, हमारे पास सबसे बेहतरीन दर्शक थे. असम के लोगों को खेलों से बहुत प्यार है और वह दिल खोलकर मेहमान नवाजी करते हैं. हमने दर्शकों की शानदार खेल भावना देखी. दोनों टीमों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था.’





