#गुजरात चुनावः नवंबर के आखिरी में 25-30 रैलियां करेंगे PM नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। गुजरात चुनावों में भाजपा मोदी का पूरा फायदा उठाना चाहती है, अब तक मोदी की गुजरात में हुई रैलियों और दौरों के बाद भाजपा ने चुनावों के पहले बाकी बचे समय में मोदी की और रैलियों को लेकर पूरा प्लाॅन तैयार कर लिया है। ऐसे में पार्टी ने नवंबर के चौथे सप्ताह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 से 30 रैलियां आयोजित कराने और शहरी क्षेत्र में रोड शो करने की योजना बनाई है।

गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता की माने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे शीर्ष नेता है और प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के बाद अब वे देश के प्रधानमंत्री हैं, प्रदेश ही नहीं देश और दुनिया में उनके नेतृत्व की सराहना हो रही है। निश्चित तौर पर लोग उनके नेतृत्व में विकास कार्यो को ध्यान में रखेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनेक रैलियां कराने की योजना बनाई गई हैं। पार्टी को उम्मीद है कि मोदी की रैलियों एवं रोड शो के जरिये लोगों को भावनात्मक रूप से पार्टी से बांधे रखा जा सकेगा ।

भाजपा ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिये चुनाव प्रचार के संदर्भ में 6-7 सीटों पर मोदी की एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है और इसे अगले एक दो दिनों में अंतिम रूप दे दिया जायेगा। इस तरह से राज्य में मोदी की 25 से 30 रैलियां आयोजित की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ‘फुकरे रिटर्न्स’ में दिखेगा सुपरहिट फिल्म धरमवीर का गाना ‘ओ मेरी महबूबा’, देखिये VIDEO!

प्रदेश पार्टी के नेताओं का कहना है कि आम तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार में गति आती है। गुजरात चुनाव में प्रथम चरण के चुनाव के लिये नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर और दूसरे चरण के चुनाव के संदर्भ में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है । ऐसे में नवंबर के चैथे सप्ताह से मोदी राज्य में चुनाव प्रचार को गति प्रदान कर सकते हैं।

Back to top button