गर्ल्‍स हॉस्‍टल में अश्लील वीडियो बना करवाता था जिस्मफरोशी, पुलिस ने ऐसे खुली पोल…

पटना । एक शातिर शख्स गर्ल्स हॉस्टल चलाता था और खुद को सीबीआई का अधिकारी बताता था। हॉस्टल में रह रही लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें गुमराह करता था और चंगुल में फंसी भोली-भाली लड़कियों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। उसके बाद मजबूर लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था।

गर्ल्‍स हॉस्‍टल में अश्लील वीडियो बना करवाता था जिस्मफरोशी, पुलिस ने ऐसे खुली पोल...

इस शातिर शख्स की काली करतूतों का पटना पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजधानी के रूपसपुर के अपर्णा अपार्टमेंट के कमरा नंबर 305 से सेक्स रैकेट चलाने वाले संजय पांडेय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रूपसपुर पुलिस ने किया है।

संजय पाण्डेय नामक का गिरफ्तार शख्स पटना में सरस्वती और सीमा नाम के दो होस्टल चलाता है और वहीं से लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाता था और फिर उनका वीडियो बनाकर उन्हे सेक्स रैकेट में शामिल होने पर मजबूर करता था।

यह भी पढ़े:  सीएम योगी- हम लगें हैं, पांच साल में 70 लाख युवाओं को …

संजय पाण्डेय अपने आप को सीबीआई का अधिकारी भी बताता था और लड़कियों को गुमराह कर उनसे जिश्मफरोशी का धंधा करवाता था. अबतक दर्जनों भोली भाली लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है.

Back to top button