गया में बीजेपी महिला नेता पर जानलेवा हमला, ऐसे बचाई जान

बिहार के गया में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा देवी के ऊपर मिर्जा गालिब कॉलेज के पास जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में उपाध्यक्ष को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें: मथुरा में महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका, झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का शव

शोभा ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे मुस्लिम फ्रंट मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जब मेरी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा देखा तो वे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगे और लाठी-डंडों से मेरी कार पर हमला किया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के साथ किसी प्रकार गाड़ी से भागकर जान बचाई। घटना के संबंध में उपाध्यक्ष ने रामपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। 

Back to top button