मथुरा में महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका, झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का शव

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में रविवार की सुबह भरतपुर रेलवे पुल के पास झाड़ियों में महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर भारी चीज से प्रहार करके हत्या की गई। दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
भरतपुर रेलवे पुल के पास रविवार की सुबह बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उनकी गेंद झाड़ियां चली गई। एक बच्चा गेंद उठाने गया तो उसे झाड़ियों से बदबू आई। आगे बढ़कर देखा तो महिला का शव पड़ा हुआ था। उसने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की शिनाख़्त नहीं हो सकी है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि महिला की शिनाख़्त के साथ खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Back to top button