खुशखबरी ! 2017-18 में 3 लाख सरकारी नौकरियों की बरसात

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये बड़ी खबर है। आप और शिद्दत से तैयारी में जुट जाएं। इस साल नौकरियों की बरसात होने वाली है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में केंद्र सरकार अलग-अलग विभागों में तकरीबन 3 लाख नई सरकारी नौकरियों की वैकेंसी निकाल सकती है। केंद्र अगले वित्तीय वर्ष में 2.83 लाख नई नौकरियां निकालेगी। बजट के दस्तावेजों के मुताबिक 2016 में केंद्रीय प्रतिष्ठानों में 32.84 लाख कर्मचारी कार्यरत थे, 2018 तक इस आंकड़े को 35.67 लाख करने की योजना है। गृह मंत्रालय में 6,076 और कर्मचारियों की भर्ती होगी और 2018 तक मिनिस्ट्री में कुल एंप्लॉयीज का आंकड़ा 24,778 तक पहुंचने की संभावना है।

खुशखबरी ! 2017-18 में 3 लाख सरकारी नौकरियों की बरसात

इसके अलावा पुलिस विभागों में ही 1.06 लाख वर्कफोर्स बढ़ाने की योजना है। अगले साल पुलिस बल की संख्या 11,13,689 हो जाएगी। 2016 के आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के मातहत काम करने वाले पुलिस विभागों में 10,07,366 पुलिसकर्मी हैं। बजट डॉक्युमेंट्स के मुताबिक विदेश मंत्रालय में फिलहाल 9,294 कर्मी हैं, अगले फाइनैंशल इयर में इनमें 2,109 का इजाफा किया जाएगा।

अरुण जेटली ने अनुमान जताया है कि वित्तीय वर्ष में 2.83 लाख नई नौकरियां निकाली जाएगी।

यही नहीं नए गठित किए गए स्किल डिवेलपमेंट ऐंड आंत्रप्रेन्योर्शिप मिनिस्ट्री में भी 2018 तक 2,027 कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना है। 2016 में इस मंत्रालय में महज 53 कर्मचारी ही थे। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अतिरिक्त वर्कफोर्स के जरिए केंद्र सरकार को जनता से जुड़ी योजनाओं को तेज करने में मदद मिलेगी।

 

 

Back to top button