खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव

 तेहरान पर अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान द्वारा कई खाड़ी देशों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद पश्चिम एशिया में अस्थिरता का माहौल बन गया है। इन हमलों की आर्गनाइजेशन आफ इस्लामिक कोआपरेशन (ओआईसी) ने कड़ी निंदा की है और राजनयिक विरोध दर्ज कराया है।

दूसरी तरफ होर्मुज जलडमरूमध्य पर गतिरोध अभी जारी है। रविवार को जारी एक बयान में ओआईसी के महासचिवालय ने कतर, ओमान, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और जार्डन को निशाना बनाने वाले ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की।

संगठन ने इन हमलों को राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला और लगातार उल्लंघन करार दिया। साथ ही अच्छे पड़ोसी होने के सिद्धांत का भी सीधा उल्लंघन बताया।

ओआईसी ने ईरान द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लगातार बाधा डालने और वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की भी आलोचना की। कहा कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र तथा ओआइसी, दोनों के चार्टर का उल्लंघन हैं।

Back to top button