खगड़िया में कोसी का तांडव, मनाने के लिए महिलाएं कर रही पूजा
खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले से होकर सात नदियां गुजरती है। यहां के लोगों को हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। इस वर्ष कोसी और गंडक के जलस्तर में हो रहे वृद्धि से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। पुरुषों के तुलना में महिलाएं ज्यादा चिंतित नजर आ रही हैं। महिलाएं दोनों को मनाने के लिए अब महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठान का काम शुरू कर दी है। बुधवार को अलौली प्रखंड के इचारुआ पंचायत के कामाथान में दर्जनों महिलाएं कोसी नदी की पूजा अर्चना करतीं हुई नजर आयी।

दो दिनों से महिलाएं कर रही पूजा…
श्रीनगर- लाल चौक पर अकेले तिरंगा फहराने वाली इस महिला को सुरेश रैना ने किया सलाम
– स्थानीय लोगों ने बताया महिलाएं पिछले दो दिनों से इसी तरह झुंड बनाकर नदी के पूजन को जा रही हैं। लोगों का यह भी मानना है कि दो दिनों के पूजा अर्चना के बाद ही नदी के जलस्तर में कमी आयी है।
– पूजा अर्चना कर रही कंचन कुमारी, दीपमाला देवी, साधना देवी आदि ने बताया कि दो दिन पूर्व तक नदियों के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी से वे लोग बुरी तरह घबरा गए थे।
– यहीं बांध से पानी का रिसाव भी शुरू हो गया था, लेकिन उनलोगों के पूजा अर्चना के बाद सारी चीजें ठीक हो गई। अब वे लोग दिन में तीन बार सुबह, दोपहर और शाम में नियमपूर्वक यहां आकर कोसी मैया की पूजा अर्चना कर रही हैं।
– अलौली, बेलदौर और चौथम में फिलवक्त बाढ़ का प्रकोप अधिक है। ये तीनों प्रखंड कोसी नदी के बढ़ते हुए जलस्तर से प्रभावित है।

– तटबंध के अंदर के गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए है। डीएम जय सिंह खुद हर जगह बांध का निरीक्षण कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में अलौली के कामाथान, हथवन और चौथम के लगमा में नदी से सटे तटबंध से रिसाव की सूचना मिली थी।
– जिसके बाद डीएम ने खुद मौके पर पहुंच कर अपनी निगरानी में उसे बंद करवाया।
– जिसके बाद डीएम ने खुद मौके पर पहुंच कर अपनी निगरानी में उसे बंद करवाया।