OMG! क्या आपको भी आते हैं ऐसे सपने

हममे से ऐसे कई लोग होंगे, जिनके साथ सपने में यह वाक्या जरूर हुआ होगा। और वह यह कि सपने में बहुत रोए होंगे। संभव है किसी प्रिय व्यक्ति के मरने पर, कुछ खो जाने के कारण या फिर और किसी वजह से। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा होना किसी विशेष बात की ओर इंगित करता है।
यह भी पढ़े: यदि करते हैं ‘मृत्युभोज’, तो यह जानना है जरूरी

स्वप्न शास्त्र में सपनों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। शुभ स्वप्न एवं अशुभ स्वप्न। यदि इस बार सपने में रोते हुए खुद को पाएं तो डरिए नहीं यह शुभ सूचक स्वप्न होता है।
क्योंकि ऐसे सपने जिंदगी में आपके मान सम्मान में वृद्धि करने वाला सूचक माना जाता है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि वास्तविक जिंदगी में जो लोग रो नहीं पाते, उनका यह दर्द सपने में रोने से कम हो जाता है। इसलिए सपने में खुद को रोता देखना और रोते हुए ही उठना मानसिक रूप से सही है।
तो वहीं, स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी की मृत्यु पर खुद को रोता पाना उस व्यक्ति के दीर्घायु होने का सूचक है।





