जानिए कब करना चाहिए सेक्‍स यानी कौमार्य खोने की सही उम्र क्‍या होती है?

यौवन अवस्‍था के दौरान, लड़की का विकास पूरी तरह नहीं होता है। 15 वर्ष की आयु तक आते-आते वो वयस्‍क होने की ओर अग्रसर हो जाती है। लेकिन ऐसे में समझ नहीं आता है कि पहली बार सम्‍बंध बनाने की सही उम्र क्‍या होती है। क्‍या वयस्‍क होने की शुरूआत में ही शारीरिक सम्‍बंध बनाना सबसे उचित होता है या फिर वयस्‍क हो जाने के बाद यह ठीक रहता है।

जानिए कब करना चाहिए सेक्‍स यानी यौवन खोने की सही उम्र क्‍या होती है?

ये भी पढ़े: कंडोम पहनने से पहले जरुर जाने इन 18 बातों के बारे में!

आपको बता दें कि पहली बार संभोग करना काफी दर्दनाक होता है। ऐसे में किशोरावस्‍था में इसे करना सही नहीं होता है। लेकिन आजकल टीनएज़ लड़के और लड़कियां सेक्‍स करने को फैशन मानते हैं और वो इसे एडवांस होने की निशानी मानते हैं।
लेकिन इन सबमें वो भूल जाते हैं कि ऐसा करने से पहले वो अपने आपको कितना मानसिक, शारीरिक और भावनात्‍मक रूप से तैयार करते हैं। क्‍योंकि संभोग दो लोगों के बीच की शारीरिक भूख को मिटाने के लिए नहीं बल्कि उससे उनके बीच सम्‍बंध बढ़ाने के लिए होता है। 

कौमार्य खोने की सही उम्र

Fact: 1.
सेक्‍स करने की सही उम्र क्‍या है- सेक्‍स करने के बारे में मनोवैज्ञानिक से परामर्श करना सही रहता है। मनोवैज्ञानिक के अनुसार, सेक्‍स करने के लिए सही उम्र वो होती है जब आपकी सोच समझदार हो जाती है और आप उसके महत्‍व को समझते हैं।
Fact: 3. हाल ही में एक सर्वे से पता चला है कि पुरूष और महिला दोनों में पुरूषों को इसकी चाह ज्‍यादा होती है जबकि महिलाएं 25 वर्ष की आयु तक इसका इंतजार कर सकती हैं। अमूमन 16-17 वर्ष की आयु में लड़कियां अपनी वर्जिनिर्टी खो देती हैं।
Fact: 4. पहली बार सेक्‍स करने के बाद कई लोगों ने इस बात को माना है कि उन्‍होंने पहली बार सम्‍बंध नशे में या जिज्ञासावश बनाया था उनका कोई इमोशन नहीं था। या फिर उन्‍होंने उम्र के प्रभाव में आकर ऐसा किया।
Fact: 5. रिश्‍ते के विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग जीवन की कम उम्र में ही रिश्‍ते बनाना शुरू कर देते हैं उनका जीवन काफी अस्‍थाई हो जाता है। इससे कैंसर, प्रेग्‍नेंसी, गर्भपात आदि का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही लोगों में निद्रा को लेकर समस्‍याएं भी होने लगती हैं।
Fact: 6. मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि संज्ञानात्मक अपरिपक्वता खतरनाक है। इससे किशोरों में जोखिम व्‍यवहार पनप सकता है।
Fact: 7. महिलाओं में समय से पूर्व सम्‍बंध बनाने से उनमें प्रेग्‍नेंसी का खतरा बढ़ जाता है क्‍योंकि उनमें निरोधकों को लेकर समझ नहीं होती है।
यहां तककि कई लड़कियों को ऐसा होने के बाद इतना धक्‍का लगता है कि वो हमेशा सम्‍बंध बनाने से भागती रहती हैं।
Fact: 8. पुरूषों के मामले में, अगर पुरूष पहली बार सम्‍बंध बनाने के दौरान सही से परफॉर्म नहीं कर पाते हैं तो उनमें डर बैठ जाता है। और वो आगे भी डरते रहते हैं। लेकिन अगर वो सफल हो जाते हैं तो उनमें लत लग जाती है और वो वूमनाइज़र हो जाते हैं।
Fact: 9. कम उम्र में सम्‍बंध बनाने से कई बार लोग बहक जाते हैं और उनका पार्टनर इसका फायदा उठा लेते हैं, उनकी तस्‍वीर या वीडियो बना लेते हैं जिससे कि बाद में वो उन्‍हें परेशान करते हैं और ब्‍लैकमेल करते हैं। जिसकी वजह से बहुत बार लोगों को गिल्‍ट भी होता है।
Fact: 10. अगर आप सेक्‍स विशेषज्ञ की मानें तो 25 वर्ष की आयु के बाद सेक्‍स करना सबसे सुरक्षित और सही रहता है। उस उम्र तक व्‍यक्ति की समझ विकसित हो जाती है और उसे इसका सही अर्थ भी समझ में आ जाता है।
Back to top button