कोहली ने 9 साल में खेले 189 वनडे, आज के दिन का है खास कनेक्शन

साल 2008 विराट कोहली के क्रिकेट करियर के लिए बड़ा अहम साबित हुआ. इसी साल विराट की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था. और इसी के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया. आज ही के दिन (18 अगस्त) 2008 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में वनडे में पदार्पण किया था. और अब उसी दांबुला में 28 साल के विराट 20 अगस्त को अपना 190वां वनडे खेलेंगे.

– बीसीसीआई ने ट्वीट कर विराट की तस्वीर शेयर की है. साथ ही लिखा है- कुछ चीजें कभी नहीं बदलती, सिर्फ महान लोग अपना कद बढ़ा लेते हैं. विराट उसी चेयर पर बैठें हैं, जिस पर वह अपने डेब्यू के दौरान बैठे थे.





