मैदान के बाहर कोहली का विराट धमाका, 100 करोड़ की हुई…

टीम इंडिया के कप्तान दिन ब दिन सफलता की नई बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। जितनी तेजी से वह क्रिकेट के नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं उतनी ही तेजी से कमाई के रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने एक बड़ी डील करके सबको चौंका दिया है। टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ के साथ विराट की 100 करोड़ की डील हुई है। कंपनी ने अगले आठ साल के लिए विराट के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया है। 

यह भी पढ़े: बड़ा खुलासा: भारत नहीं ये टीम ICC चैंपियंस ट्रॉफी के है प्रबल दावेदार…

यह इस साल विराट की दूसरी बड़ी डील है। इससे पहले विराट ने स्पोर्ट्स गियर निर्माता कंपनी प्यूमा के साथ 110 करोड़ की डील की थी। यह अनुबंध भी 8 साल के लिए हुआ था। 
 

Back to top button