कैमूर में पटरी से उतरी मालगाड़ी की 20 बोगी, ट्रेन परिचालन ठप

-
कैमूर.बिहार के कैमूर जिले के कुल्हड़िया गांव में मुगलसराय गया रेलखंड के कर्म नासा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की 20 बोगी पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बोगियों के पहिए और अन्य हिस्से अलग हो गए। घटना बुधवार अहले सुबह करीब 3:55 बजे की है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़े: 7 जिलों के DM समेत 28 IAS इधर से उधर, 44 IPS बदले, 14 जिलों में नए SP
हादसे में रेल लाइन छतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते इस रूट पर ट्रेन परिचालन रोक दिया गया है। बुधवार सुबह रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मालगाड़ी के बोगियों को पटरी से हटाया जा रहा है। इस रूट से गुजरने वाली तमाम ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हैं। गया से बनारस जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। कालका मेल, नीलांचल एक्सप्रेस के साथ ही अप लाइन की कुछ गाड़ियों का रूट बदला गया है।





