कुछ इस तरह ये बाबा करता था महिलाओं के शरीर की शुद्धि, पूरी खबर पढ़कर डर जाएगी महिलाएं

आसाराम, गुरमीत राम रहीम, दाती महाराज और आशू महाराज के बाद एक और बाबा रेप के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बाबा के साथ ही उसकी दो महिला सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत दिल्ली महिला आयोग में की थी।

संबंध बानाते-बानाते चली गई 17 साल की लड़की की जान, जब वजह पता चली तो डॉक्टर्स भी हो गये हैरान…

इसके दो दिन बाद संत हरिनारायण और उनकी सहयोगियों चिन्मयी मेघना और साक्षी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने कहा कि 24 वर्षीया पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि ‘फ्राड बाबा’ ने पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी स्थित आश्रम में 10 जुलाई को उसके साथ रेप किया। उसने कहा कि बाबा की महिला सहयोगियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।दिल्ली महिला आयोग ने एक बयान में कहा था कि पीड़िता को उसकी मित्र मेघना आश्रम लेकर गई थी। मेघना ने उसे बताया था कि बाबा के आशीर्वाद से कैसे चमत्कारिक रूप से वह ठीक हो गई। पीड़िता का विश्वास जीतने के बाद उसने उसे आश्रम आने और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में एक दिन जब वह आश्रम पहुंची तो बाबा ने शरीर की शुद्धि के नाम पर उसके साथ रेप किया।

Back to top button