कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल में हुआ कार्य विभाजन

सोशल मीडिया के 22 लोगों को 80 लोकसभा क्षेत्रों की दी गई जिम्मेदारी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लगातार बढ़ रही अंतर्कलह को शांत करने की दिशा में पार्टी हाईकमान ने कोशिशें तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने सोशल मीडिया सेल को लोकसभा क्षेत्रों के मुताबिक बांट दिया है। सेल के 22 लोगों को 80 लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घटना के बाद से पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष का विरोध और उन पर टिप्पणियों का सिलसिला शुरू है। जो कहीं न कहीं पार्टी में अंतर्कलह और अनुशासनहीनता की स्थिति को स्पष्ट कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को सोशल मीडिया सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने नई व्यवस्था के तहत ऊपर के स्तर के दो को-ऑर्डिनेटरों-दिल्ली से प्रशांत प्रताप सिंह और अयाज खान को लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यही दोनों लोग क्षेत्र के अन्य सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को भी को-ऑडिनेट करेंगे।





