केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कठुआ में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र

जम्मू। पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उधमपुर के बाद अब कठुआ में भी पासपोर्ट केंद्र खुल जाएगा। इसके लिए केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विधिवत मंजूरी प्रदान कर दी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कठुआ में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र
सिंह के अनुसार जम्मू व श्रीनगर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय होने के अलावा उधमपुर और कठुआ में पासपोर्ट केंद्र खोलने का मामला उन्हें निजी तौर पर केंद्रीय विदेश मंत्री के समक्ष उठाया हुआ था।
उधमपुर में हाल ही में पासपोर्ट केंद्र खुल गया था अब कठुआ में भी पासपोर्ट केंद्र खोलने को मंजूरी मिल गई है। इससे कठुआ जिले के लोगों को भी पासपोर्ट बनवाने में सरलता होगी। उनका कहना है कि इसी तरह लेह, अनंतनाग और बारामूला में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की तैयारी है।
उन्होंने रियासत जम्मू कश्मीर में कई जगह नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने को मंजूरी प्रदान करने के लिए केंद्रीय विदेश मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि इससे फायदा यह होगा कि रियासत के दूरदराज के जिलों के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए जम्मू और श्रीनगर नहीं यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मंत्री के अनुसार कठुआ में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से युवाओं को काफी लाभ होगा। कठुआ औद्योगिक हब के रूप मेें उभर रहा है। उनका कहना हैं कि कठुआ जिले में ही कीडियां गडेयाल पुल, बायोटेक पार्क, लखनपुर भद्रवाह हाईवे और छत्तरगलां टनल तैयार होगी।
 
 
Back to top button