कंगाली का सबसे बड़ा कारण होती हैं आपकी ये आदतें, तुरंत बदल दे वरना…

आप और हम सभी के घरों में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा होती है। लेकिन रोजाना भगवान की अराधना और वास्तु के नियमों का पालन करने से सकारात्मकता की वृद्घि होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन जाने-अनजाने में की गई कुछ गलतियां जो हमें मुसीबत में डाल सकती है। इससे धन की बर्बादी तो होगी ही साथ ही आप कंगाल भी हो सकते हैं। तो आइए एक बार नजर डाल लेते हैं उन कामों पर जिनको करने से हमें हमेशा बचना चाहिए।

1. आपने जिस कमरे में अपना कीमती सामान रखा हुआ है वहां पर कभी भी झाडू न रखें। क्योंकि ऐसा करने से पैसों की बर्बादी होने के चांस होते हैं।

2. हमेशा बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे बंद रखें। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपके घर दरिद्रता आ सकती है।

3. कभी भी घर से बाहर जाते समय जोर से दरवाजा न पटके। क्योंकि ऐसा करने से घर से मां लक्ष्मी चली जाती है।

4. घर में भूलकर भी कांटेदार पौधे न लगाएं। नहीं तो ऐसा करने से जीवन में सुख शांति पूरी तरह भंग हो जाएगी।

5. बहुत बार ऐसा होता है जब हम काम के चक्कर में रसोई घर में दवाई रखकर भूल जाते हैं,जबकि वास्तु में ऐसी आदत को बिल्कुल गलत बताया गया है। इससे आपको आर्थिक परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।

6. घर के मुख्य द्वार पर कभी पानी भी नहीं पड़ा होना चाहिए। ऐसा होने पर कभी भी देवी लक्ष्मी का आपके घर आगमन नहीं होता है।

7. अपने घर में कभी भी भगवान या कोई दूसरी मूर्ति दक्षिण दिशा में न रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है।

8. घर में तिजोरी के पास भूलकर भी पानी या कोई भारी सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसे में आपके धन का नाश होना तय है।

9. किचन में कभी भी बर्तनों को गंदा न छोड़े। क्योंकि ऐसे में अन्नपूर्णा आपसे रूठ सकती हैं। इससे धन का नाश भी होता है।

10. घर के मुख्य द्वार पर कभी भूल से भी खड़े गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर न लगाएं। इससे सुख-समृद्घि छिन सकती है। 

Back to top button