उत्तर प्रदेश में नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 19 मार्च को

उत्तर प्रदेश में नई सरकार 19 मार्च को शपथ लेगी। यह तय हो गया है लेकिन अभी तक नये मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है।उत्तर प्रदेश में नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 19 मार्च को

यह भी पढ़े: यूपी सीएम के सवाल पर बोले मनोज सिन्हा, मै किसी रेस में नही!

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा है कि कल लखनऊ में शाम 4 बजे होने वाली नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा लेकिन नया मंत्रिमंडल 19 मार्च को शपथ लेगा।

यह भी पढ़े: इन वजहों से यूपी का सीएम चुनने में देर कर रही है बीजेपी 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल न होने की बात सार्वजनिक करने से अब केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे ऊपर है, वैसे लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा, सासंद योगी आदित्यनाथ व शाहजहांपुर से आठवीं बार जीते सुरेश खन्ना व कानपुर के सतीश महाना का नाम भी चर्चा में है।

यह भी पढ़े: अखिलेश की खुली पोल, बिजली मंत्री के सामने ही बत्ती गुल

Back to top button