इस राजकुमारी और कबीर बेदी में छिड़ी जंग, जाने क्या क्या बोले एक दूसरे को…

जयपुर. पद्मावती फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके एक बयान पर कबीर बेदी के ट्वीट का उन्होंने करारा जवाब दिया है। ट्विटर पर इन दोनों में काफी नोकझोंक देखने को मिली। जानें पूरा मामला…इस राजकुमारी और कबीर बेदी में छिड़ी जंग, जाने क्या क्या बोले एक दूसरे को...

– दरअसल कबीर बेदी ने दीया कुमारी के एक बयान को ट्वीट करते हुए लिखा कि पद्मावती फिल्म को बैन करने वाली आप कौन होती हो दीया कुमारी। जबकि इसको सेंसर बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट ने बैन नहीं किया है। आप बीजेपी की एमपी हो। कानून को नजर अंदाज मत कीजिए और अपनी पार्टी को भी शर्मिंदा न करें।

दीया कुमारी का जवाब

– कबीर बेदी के ट्वीट के बाद दीया कुमारी ने जवाब दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं राजस्थान की बेटी हूं, जो रानी पद्मावती के त्याग और बलिदान की इज्जत करती हूं। पूरा राजस्थान उनके सम्मान के लिए लड़ेगा। लेकिन कबीर बेदी आपको एक महिला से बात करते वक्त अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। भगवान आपको सद्बुद्धि दे।

कबीर बेदी ने मांगी माफी

– दीया कुमारी के इस ट्वीट के बाद कबीर बेदी ने ट्वीट कर दीया कुमारी से माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा कि दीया कुमारी जी मैं अपने बर्ताव के लिए माफी मांगता हूं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं मानता हूं कि किसी फिल्म को बैन करना किसी व्यक्ति की बात नहीं होनी चाहिए।
– इस ट्वीट के बाद दीया कुमारी ने कबीर बेदी को माफी मांगने के लिए धन्यवाद कहा।

ये भी पढ़ें: पद्मावती विवाद मामला : भंसाली पर केस चलेगा या नहीं कोर्ट आज करेगी तय

कौन हैं दीया कुमारी?

– दीया कुमारी जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं। परिवार की विरासत दीया ही संभालती हैं।
– इनमें राजमहल पैलेस, सिटी पैलेस, जयपुर का घर, जयगढ़ फोर्ट, दो ट्रस्ट- महाराजा सवाई सिंह द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट जयपुर और जयगढ़ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल हैं।
– अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी से इम्प्रेस होकर दीया राजनीति में आईं। उन्होंने 10 सितंबर 2013 को बीजेपी ज्वाइन किया।
– 2013 में हुए राजस्थान असेंबली इलेक्शन में दीया कुमारी सवाई माधोपुर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं।

Back to top button