इस ग्राउंड में सुशील मोदी के बेटे की होगी शादी, लग रही हैं 3000 कुर्सियां

पटना.बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी रविवार को होगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में 50 से अधिक मजदूर शुक्रवार से दिन रात काम कर रहे हैं। मैदान में तीन हजार से अधिक लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं।आज रात तक तैयार हो जाएगा मैदान…इस ग्राउंड में सुशील मोदी के बेटे की होगी शादी, लग रही हैं 3000 कुर्सियां

– शादी स्थल तक जाने वाले रास्ते की सफाई में पटना नगर निगम के कर्मी लगे हुए हैं।
– पूरे मैदान में रोलर चलाया गया और पानी का छिड़काव किया गया। टेंट लगाने वाले दिनेश ने बताया कि आज रात तक सारी तैयारी पूरी कर ली जाएगी।
– शुक्रवार से 50 मजदूर दिन-रात काम में लगे हैं। मैदान में कारपेट लगाया जा रहा है। टेंट के सामने वीवीआईपी के बैठने के लिए कुर्सियां लगेंगी।
– वीवीआईपी स्टेज के पीछे सीधे गाड़ी से आ सके, इसकी व्यवस्था की गई है। इनके लिए तीन टॉयलेट भी बनाए गए हैं।
– शादी स्थल पर जाने वाले गेट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे मोदी के भाई

– वेटनरी मैदान का निरीक्षण करने के लिए सुशील मोदी के छोटे भाई पहुंचे। उन्होंने काम कर रहे मजदूरों को जरूरी निर्देश दिया।
– उन्होंने कहा कि भतीजे की शादी को लेकर सारी तैयारी चल रही है। घर में भी बिना दहेज के लिए शादी का माहौल हो गया।

– मेरा बेटा अभी छोटा है, लेकिन वह अभी से बिना दहेज की शादी करने की बात करने लगा है।

ये भी पढ़ें: जिस लड़की से होने वाली थी शादी, उसी के बिस्तर पर अपने दोस्तों संग पहुंचा लड़का

सुरक्षाकर्मी खाने को लेकर करते रहे चर्चा

– विवाह स्थल की सुरक्षा में लगे गार्ड इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि शादी में खाने को क्या मिलेगा।
– जब एक गार्ड को पता चला कि यहां पर भोज की व्यवस्था नहीं है तो वह निराश होकर बोला कि ऐसे में तो भूखे मर जाएगा आदमी।
– शादी के दिन सुबह से ड्यूटी में हमलोग लगे रहेंगे तो ऐसे में खाना कैसे खाएंगे।

Back to top button