जिस लड़की से होने वाली थी शादी, उसी के बिस्तर पर अपने दोस्तों संग पहुंचा लड़का

नई दिल्ली : राऊ पुलिस ने 20 साल की लड़की की शिकायत पर दो लोगों पर ज्यादती का केस दर्ज किया है। युवती की एक युवक से शादी की बात चल रही थी, इस दौरान युवक और युवती के बीच बातचीत बढ़ी तो युवक ने उसके साथ गलत काम कर दिया।

जिस लड़की से होने वाली थी शादी, उसी के बिस्तर पर अपने दोस्तों संग पहुंचा लड़काबाद में उसके दोस्त को भी युवती के घर ले गया और दोनों ने उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  बेटी ने जब आरोपी की इस हरकत के बारे में मां को बताई तो मां उसे लेकर थाने पहुंची और पूरी घटना बताई।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ाए दोनों आरोपी कलेक्टर में दलाली का काम करते हैं। सीएसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया घटना राउ थाना क्षेत्र की है।  यहां रहने वाली युवती की शिकायत पर राहुल (28) पिता नरेंद्र मंडलोई निवासी राजेंद्र नगर और गोलू तोलंबिया (30) के खिलाफ ज्यादती की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल का लड़की के साथ अफेयर था लेकिन किसी कारण से दोनों का रिश्तो नहीं हो पाया था। पहले भी राहुल ने अप्रैल माह में लड़की को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया था।

8 नवंबर को राहुल अपने दोस्त गोलू के साथ लड़की के घर जा पहुंचा जहां वह अकेली थी। लड़की को अकेला पाकर दोनों ने उसके साथ गलत काम किया और वहां से भाग गए। लड़की ने मां को बताया तो इस बात का खुलासा हुआ। मां थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई

 

Back to top button