भारतीय को बचाने के लिए अमेरिकी युवक ने जोखिम में डाली खुद की जान

अमेरिका के केन्सास शहर में भारतीय इंजीनियरों पर हमले के दौरान जहां आरोपी नस्लभेदी और नफरत भरे नारे लगा रहा था वहीं मौके पर मौजूद एक स्‍थानीय युवक ऐसा भी था जिसने भारतीयों को बचाने के ‌लिए अपनी जान ही दांव पर लगा दी। हमले में वह भी घायल हुआ है।भारतीय को बचाने के लिए अमेरिकी युवक ने जोखिम में डाली खुद की जान
 
बताया जाता है जिस समय आरोपी पूर्व नेवी अधिकारी दोनों भारतीयों को निशाना बनाकर गोलियां चला रहा था उसी दौरान वहां मौजूद 24 साल के इयान ग्रिलोट दोनों को बचाने के लिए हमलावर से भिड़ गए। 

घटना स्थल पर मौजूद इयान ग्रिलोट ने दोनों को बचाने के लिए हमलावर के ऊपर छलांग लगा दी। वह पूरी ताकत से हमलावर से भिड़ गए। इस दौरान उन्‍हें भी कुछ गोलियां लगी। ग्रिलोट की बहादुरी की वजह से ही दूसरे भारतीय युवक की जान बच पाई।

मैने वही किया जो किसी और को करना चाहिए

 केन्सास यूनिवर्सिटी के अस्पताल ने दोनों भारतीयों को बचाने में अपनी जान की बाजी लगाने वाले इयान का एक वीडियो जारी किया है। वो खुश है कि उसके प्रयास की वजह से एक शख्स की जान बच गई।

इयान ने इस वीडियो में कहा है कि मैने वही किया जो किसी और को करना चाहिए। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैने जिसे बचाया वो किस नस्ल का व्यक्ति है। इयान ग्रिलोट ने कहा कि जो व्यक्ति बच गया है वो आज यहां आया था।

ये बेहद अच्छी बात थी और मैं इसे बयान नहीं कर सकता। मुझे पता चला उसकी (आलोक मदसानी) बीवी पांच महीने की गर्भवती है। इयान ने कहा कि पिछली रात के बाद से वो (मदसानी) मेरा अच्छा दोस्त बन गया है और मैं उसके साथ अच्छा वक्त बिताऊंगा।

मेरे देश से चले जाओ कहकर की फायरिंग

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना के बाद कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं, मैने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का वादा किया है। साथ ही उन्होंने श्रीनिवास की डेड बॉडी को हैदराबाद लाने में मदद का भी भरोसा दिलाया है। नई दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने घटना की निंदा की है। दूतावास के मुताबिक हम पूरे विश्व के लोगों का अपने देश में काम, शिक्षा और रहने के लिए स्वागत करते हैं।

कुचिभोतला बुधवार शाम अपने दोस्त के साथ ऑलथे में गए थे। ये केनसास का चौथा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। एडम पुरिंटन ने अचानक उन लोगों पर यह कहते हुए गोलीबारी कर दी कि “मध्य पूर्वी लोगों मेरे देश से चले जाओ”। उसने कई राउंड की फायरिंग की।

पुरिंटन घटना के बाद भागने में कामयाब हो गया, हालांकि उसे पांच घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीनिवास अमेरिका की एक मल्टीनेशल कंपनी में केन्‍सास में काम करते थे। ये कंपनी जीपीएस सिस्टम बनाने का काम करती है। 2014 में उन्होंने इस कंपनी को ज्वॉइन किया था। उनकी पत्नी सुनैना डुमाला भी इसी जगह एक अन्य कंपनी में काम करती हैं।

Back to top button