Live score: इंग्लैंड की तेज शुरुआत, पाकिस्तान ने जीता है टॉस…

वैसे इंग्लैंड का रिकॉर्ड पाक के खिलाफ बेहतर है. पिछले साल ही इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदानों पर पाकिस्तान को द्विपक्षीय सीरीज में 4-1 से पराजित किया था. यदि पाकिस्तान मेजबान इंग्लैंड को मात देने में कामयाब हो जाता है तो वह 1999 विश्व कप के बाद आईसीसी के 50 ओवरों के किसी भी टूर्नमेंट के फाइनल में पहली बार प्रवेश करेगा. आखिरी बार पाकिस्तान ने 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद वह कभी आईसीसी के 50 ओवरों के टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका.
इंग्लैंड की तेज
इयोन मॉर्गन की टीम काफी संतुलित है और इस बार खिताब की प्रबल दावेदार भी है, लेकिन पाकिस्तान ऐसी टीम है, जो अपना दिन होने पर बड़ी से बड़ी टीम को धराशायी कर सकती है. सेमीफाइनल के लिए अहम ‘नॉकआउट’ मुकाबले में उसने श्रीलंका के साथ कुछ ऐसा ही किया है.

यह भी पढ़े: इसलिए- विराट ने ठुकराया ‘पेप्सी’ का विज्ञापन, जानकर उड़ जायेंगे आपके होश…

टीमें इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड : इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, जैक बॉल, एलेक्स हेल्स, जॉस बटलर, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स और मार्क वुड.

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, बाबर आजम, फखर जमान, हसन अली, इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद हफीज, शादाब खान,रुम्मन रईस और शोएब मलिक.

 
 
Back to top button