आज का राशिफलः नवरात्रि में मंगलवार को ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा

मेष – नए विचारों और नजरिए की जरूरत महसूस करेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। करियर के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं, तो अपने सोशल कॉन्टैक्ट्स टटोलने की कोशिश करें। आज कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। आपका पूरा ध्यान खुद पर रहेगा। खुद पर ध्यान देंगे तो बड़े काम भी आसानी से और जल्दी पूरे हो जाएंगे। लव प्रपोजल की कोशिश सफल रहेगी।

वृष  – आपकी मायूसी जल्दी ही खत्म हो सकती हैं। आज एक के बाद एक लगातार काम रहेगा। आप बिजी होंगे। मिलने वाली सूचनाएं भी आपको भावुक कर सकती हैं। धर्म और कानून से जुड़ी किसी गतिविधि में भी आप शामिल हो सकते हैं। हर काम पूरे मन से करें। 

मिथुन –  अविवाहित लोगों के सामने कोई नया रिश्ता आने के योग हैं। अचानक यात्रा भी हो सकती है। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। बिजनेस या पारिवारिक मामलों को लेकर खरीददारी हो सकती है। कोई पसंदीदा वस्तु मिलने के योग बन रहे हैं। विद्वानों के साथ उठने-बैठने का मौका भी मिल सकता है। फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। छुट्टी मनाने या किसी के घर जाने की योजना आपके दिमाग में है। 

कर्क  – आज आप किसी को कोई अच्छी खबर सुना सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे हैं। अपने धैर्य और चुप्पी से आप किसी को भी हरा सकते हैं। अपनी मानसिक ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें तो आप आगे बढ़ सकते हैं। परिवार या पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधित पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पुराने कर्मों का पॉजिटिव नतीजा मिल सकता है। आपके वो सब काम फटाफट निपट सकते हैं, जिनकी प्लानिंग आप पिछले कई दिनों से कर रहें हैं।

सिंह – गोचर कुंडली के पांचवें भाव का चंद्रमा आपको मनमर्जी के काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। दिमाग में कई कामों की प्लानिंग चल सकती है। नई नौकरी भी शुरू कर सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। सुस्ती की स्थिति खत्म हो सकती है। नई ऊर्जा का प्रयोग आप बकाया काम और जिम्मेदारियों को निपटाने में करें। कोई खास चीज आज आपको मिल सकती है। बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ नई चीजें भी आप सीख सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

कन्या – कोई आपसे कुछ बात करे तो उसका जवाब बहुत सोच-समझकर ही दें। कड़ी मेहनत करके और नतीजे दिखाकर आपको अपने काम से खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं का सटीक ढंग से अनुमान जरूर लगा लें। आज मिलकर किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। कला, संगीत या किसी रचनात्मक काम में रुझान बढ़ सकता है।

तुला – बिजनेस अच्छा रहेगा। किस्मत आपको कुछ अच्छे मौके दे सकती है। मन की बात पर पूरा भरोसा रखें। आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक और सहानुभूति के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में हो सकती है। कागजी काम अकेले बैठ कर निपटा लें। आज के काम आज ही पूरे कर लें।

वृश्चिक – जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। पुरानी मेहनत का फायदा आज आपको मिल सकता है। आपकी उम्मीदों और कोशिशों में बहुत अच्छा तालमेल बन सकता है। कामकाज के मामलों में जो सलाह मिलेगी, वह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में भी आपका अनुमान ठीक रहेगा। आज आप हर दिशा में कोशिश कर सकते हैं। एक बार में एक ही काम करें। आज आपको आसपास के किसी व्यक्ति के सही-गलत होने का एहसास होगा। आप पूरे दिल और दिमाग से काम करेंगे। 

धनु –  पैसे कमाने के कई विचार आपके मन में आ सकते हैं। आप अपनी पैसों की स्थिति पर विचार करेंगे। किसी निवेश के लिए पैसों की बचत करने की बात भी आपके मन में रहेगी। खर्चों में कटौती करने से आपके काम बन सकते हैं। नौकरों पर ज्यादा भरोसा ठीक नहीं है। परिवार में खुशी का मौका मिल सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप मेहनत से संतुष्ट भी हो सकते हैं। आपको कुछ दोस्तों की मदद मिल सकती है। लोगों से मिलने और बातें करने का मन रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका समय निकल सकता है। 

मकर –  आज आप मनमौजी हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आप सही दिशा में हैं। नया मौका समय आने पर ही मिल पाएगा। किसी नई शुरुआत के बारे में विचार करने लिए दिन अच्छा है। जो जरूरत बाकी रह गई है, उन्हें भी पूरा करना आपका लक्ष्य हो सकता है। आप सक्रिय हो जाएंगे। बिजनेस में आप वही करेंगे जो आप चाहते हैं। लव पार्टनर आपका सम्मान करेगा। पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।

कुंभ  -नौकरी या धंधे में ज्यादा फायदा होने के योग हैं। आपका काम भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। आप मानसिक तौर पर बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। 

मीन – चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आज सभी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। सामूहिक तौर पर किए जाने वाले कामों में आप सफल हो सकते हैं। आपकी कोशिश सफल हो सकती है। आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं। 

Back to top button