‘अल्फा’ के सेट पर Alia Bhatt के साथ हुआ Bobby Deol का झगड़ा?

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) अपकमिंग स्पाई थ्रिलर अल्फा (Alpha) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
अल्फा फिल्म की शूटिंग के बीच फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा होने लगी थी कि सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच अनबन हो गई है। अब इसके पीछे का सच भी सामने आ गया है।
आलिया संग झगड़े पर बॉबी का रिएक्शन
हाल ही में, एक टीवी शो पर बॉबी देओल ने आलिया संग अपनी लड़ाई की खबरों पर पहली बार रिएक्शन दिया है। ‘बंदर’ एक्टर ने कहा-
जब मेरे एक दोस्त ने अफवाह का स्नैपशॉट भेजा तो मैं भी हैरान रह गया था। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर बना देते हैं। मैंने रणबीर कपूर के साथ जस्ट एक फिल्म की और फिर मुझे पता चला कि मुझे आलिया के साथ एक फिल्म ऑफर हो रही है। मैं सोच रहा था, ‘मेरे साथ क्या हो रहा है?’ वे दोनों मेरे पसंदीदा एक्टर हैं और मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
लड़ाई की वजह से आदित्य ने ऑफर की थी दूसरी फिल्म?
बॉबी देओल ने आगे कहा, “आलिया के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और बहुत मेहनत करती हैं। वह सभी फाइट सीक्वेंस के लिए पूरी तरह से तैयार थीं। इसलिए मुझे समझ नहीं आया कि लोगों ने ऐसा क्यों लिखा और फिर उन्होंने यह भी लिखा कि बॉबी इतने नाराज थे कि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें एक और फिल्म ऑफर कर दी। मैं हर किसी को अपनी बात साबित करता नहीं फिर सकता। यह सच नहीं है।”
बॉबी देओल की आगामी फिल्म
फिलहाल, अल्फा से पहले बॉबी देओल आगामी फिल्म बंदर से बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। अनुराग कश्यप निर्देशित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।





