अयोध्या दौरे से पहले CM योगी का बयान, बोले- भगवान राम के बिना भारत में कोई काम शुरू नहीं होता

लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में भगवान राम का नाम लिए बिना कोई काम नहीं होता है। राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, भारत की पूरी आस्था का केंद्र बिंदू हैं।
इसके साथ ही योगी ने कहा कि हिंदुत्व और विकास एक दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक दूसरे के पूरक हैं। हिंदुत्व का जो विरोध करते हैं वह वास्तव में भारतीयता का और विकास का विरोध करते हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या से निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे

ये भी पढ़ें: मिस इंडिया बॉडी बिल्डर की हॉट तस्वीरो को देखकर आप भी हो जायेंगे दीवाने

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं
वहीं अयोध्या से चुनावी अभियन की शुरुआत करने को लेकर विपक्ष के हमले पर सीएम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, अयोध्या हमारे लिए पवित्र नगरी है, हमारी आस्था की नगरी है। अयोध्या को नगर निगम बनाने का श्रेय भाजपा को है। पहले चरण में अयोध्या में चुनाव हैं। पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आए, इसीलिए हम अयोध्या से अपना चुनावी अभियान शुरू करने जा रहे है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: बैंक के बाहर बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने युवक को मारी गोली

2019 में मिलेगा प्रचंड बहुमत
इसके साथ ही योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश में भाजपा को शत प्रतिशत परिणाम मिलेगा। नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा का परिणाम काफी अच्छा होगा।

Back to top button