अभी अभी: बराक आेबामा ने ख़त्म की 20 साल पुरानी परम्परा

वाशिंगटन:अमरीका के राष्ट्रपति बराक आेबामा ने अमरीकी जमीन पर आने वाले क्यूबाई प्रवासियों को एक वर्ष बाद कानूनी स्थायी निवासी बनने की अनुमति देने वाली दो दशक पुरानी ‘वेट फूट, ड्राई फूट’ नीति को खत्म कर दिया है।यह कदम आेबामा प्रशासन के आखिरी दिनों में आया है।
‘वेट फूट, ड्राई फूट’ नीति को आेबामा ने ख़त्म की
कभी अमरीका के दुश्मन रहे क्यूबा के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।आेबामा ने कल एक बयान मेें कहा‘‘डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ‘वेट फूट, ड्राई फूट’ की तथाकथित नीति को खत्म कर रहा है जिसे 20 साल पहले लागू किया गया था और इसे एक अलग दौर के लिए तैयार किया गया था।’’उन्होंने कहा कि अमरीका क्यूबा के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में और अपनी आव्रजन नीति को अधिक स्थिर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।आेबामा ने कहा,‘‘यह तत्काल प्रभावी होगी।
अब क्यूबा के जो भी नागरिक गैर कानूनी तरीके से अमरीका में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं और मानवीय राहत पाने के योग्य नहींं हैं,उन्हें अमरीकी कानून एवं प्रवर्तन प्राथमिकताओं के अनुरूप निकाल दिया जाएगा।’’उन्होंने कहा,‘‘यह कदम उठाकर हम क्यूबा के प्रवासियों के साथ भी उसी तरह का बर्ताव कर रहे हैं जो हम अन्य देशों के प्रवासियों के साथ करते हैं।’’‘वेट फूट, ड्राई फूट’ नीति अमरीकी जमीन पर पहुंचने वाले क्यूबाई नागरिकों को देश में रहने की अनुमति देती थी।समुद्र में पकड़े गए नागरिकों को क्यूबा वापस भेज दिया जाता था।आेबामा ने कहा,‘‘नीति में इस बदलाव के जवाब में क्यूबा सरकार निकलने का आदेश पाने वाले क्यूबाई नागरिकों को भी उसी तरह स्वीकार करने पर सहमत हो गई है,जिस तरह वह समुद्र में रोके गए प्रवासियों की वापसी को स्वीकार करती रही है।’’





