तो इसलिए अटल बिहारी वाजपेयी के बंगले में शिफ्ट हुए अमित शाह, जानें पूरा मामला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को अपने नए निवास में रहने चले गए। उनका नया निवास 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग है।

यह वही बंगला है, जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 2004 में सत्ता से हटने के बाद 14 साल तक रहे। इससे पहले शाह 11 अकबर रोड पर रहा करते थे।

सत्ता से हटने के बाद वाजपेयी रहने गए थे

एस धामी बनीं भारत की पहली महिला फ्लाइंग यूनिट कमांडर, किया देश का नाम रोशन

2004 में एनडीए के सत्ता से हटने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी इस बंगले में रहने गए थे। वे अपने इस बंगले में करीब 14 साल तक रहे।

पिछले साल अगस्त में उनके निधन के बाद उनके परिवार ने नवंबर में बंगला खाली कर दिया था। जब वाजपेयी कृष्ण मेनन मार्ग के इस बंगले में रहने गए थे, तो इसका म्यूनिसिपल नंबर बदलकर 8 से 6-ए कर दिया गया था।

Back to top button