अगर आपके शरीर पर भी हैं 12 से ज्यादा तिल तो सामुद्रिक शास्त्र खोलता है आपके ये सारे गुप्त राज़

सामुद्रिक शास्त्र से जुड़े इन ग्रंथों में हाथ, नाक, दांत, आंख और कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों से जुड़ी बातें बताई गई हैं। आज हम आपको अपने शरीर से जुडी हुई कुछ ऐसी बातो के बारे बताने जा रहे है जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। तो आइये जानते है इन बातो के बारे में –अगर आपके शरीर पर भी हैं 12 से ज्यादा तिल तो सामुद्रिक शास्त्र खोलता है आपके ये सारे गुप्त राज़

# आपकी जुबान नाक को छू लेती है तो आप उच्च स्तर के लोगों में प्रसिद्ध रहेंगे और बड़े लोग आपकी मदद करेंगे। उम्र के 35 से 43 साल का समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

# खड़े होने पर आपके हाथ अगर घुटनों तक पहुंच जाते हैं तो आप निश्चित ही सुखी और नीरोगी रहेंगे। बड़े अधिकारियों और मंत्रियाें के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे।

# आपके मुंह में पूरे 32 दांत हैं तो आपकी कही गई बात सच होने लगेगी। आपका जीवन आराम से बीतेगा। जिन लोगों के दांत विषम संख्या यानी ऑड नंबर में होते हैं ऐसे लोगों को अपने जीवन में मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। वहीं सम संख्या यानी इवन नंबर में दांत होने पर जीवन सुखी होता है और किसी चीज की कमी नहीं होती।

# जिस व्यक्ति की पलकें बार-बार या बहुत जल्दी झपकती हो तो ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को अपने मन की बातें नहीं बतानी चाहिए।

# स्त्रियों में 24 अंगुल की कमर को शुभ माना गया है।

# पुरुषों के शरीर पर दाएं भाग में तिल होना शुभ माना जाता है। वहीं स्त्रियों के शरीर के बाएं हिस्सों के तिल शुभ माने गए हैं। शरीर पर 12 से ज्यादा तिल होना अशुभ माना गया है।

# जिन लोगों के हाथ के अंगूठे के पीछे बाल हो वो तेज दिमाग वाले होते हैं। स्त्रियों में बालों का होना अशुभ माना जाता है।

# पुरुषों के दाएं और महिलाओं के बाएं पैर की छोटी उंगली अगर जमीन को नहीं छूती तो ऐसे लोगों को कई मामलों में धोखा मिल सकता है। जरूरत के समय भी लोग साथ छोड़ जाते हैं।

# जिन लोगों की नाक तोते के समान तिखी और बाहर निकली हुई हो, ऐसे लोगों के जीवन में पैसों की कमी नहीं होती। ऐसे लोगों को गुप्त बातें और राज पता होते हैं।

Back to top button