सबसे बड़ा खुलासा: इस हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में फंसे राष्ट्रपति से लेकर मंत्री तक!

हाईप्रोफाइल लोगों का सेक्स स्कैंडल में फंसना कोई नया नहीं। तथाकथित बाबाओं से लेकर राजनेता और अभिनेता तक इस जाल में फंसते रहे हैं। महाराष्ट्र के बीजेपी नेता तो इस बात के ताजा उदाहरण हैं। लेकिन इनसे पहले भी कई ऐसे नेता रहे हैं जो कि सेक्स स्कैंडल में फंसते रहे हैं या फिर उनका नाम जुड़ा है। यहां जानिए कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में।हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल

बिल क्लिंटन
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मुसीबतें उस वक्त बढ़ गईं जब दुनिया के सामने उनके और 25 साल छोटी व्हाइट हाउस इंटर्न के साथ उनके यौन संबंधों की बात सामने आईं। इतना ही नहीं एक अन्य कर्मचारी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया।
ब्लादिमीर पुतिन
रुसी प्रधानमंत्री ब्लादीमिर पुतिन का नाम जिमनास्ट से राजनेता बनीं एलीना केबावा के साथ जुड़ा। इसके बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया और उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया।

सिल्वियो बर्लुस्कोनी
इटली के प्रेजिडेंट सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर पैसे देकर कई महिलाओं के साथ सेक्स करने के आरोप लगे। इतना ही नही इसी साल जून में बर्लुस्कोनी को पर मोरक्को के एक नाइट क्लब की कम उम्र की डांसर को के साथ पैसे देकर सेक्स करने का दोषी पाया।

महिपाल मदेरणा
राजस्थान के मंत्री महिपाल मदेरणा को एक नर्स भंवरी देवी का रेप और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले उनके और भंवरी देवी की एक वीडियो सीडी सामने आई थी जिसमें दोनों आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। इसके कुछ समय बाद ही भंवरी देवी गायब हो गई।अमरमणि त्रिपाठी
यूपी के प्रभावशाली नेता अमरमणि त्रिपाठी फिलहाल जेल में हैं। उन पर कथित रूप से अपनी गर्लफ्रैंड मधुमिता शुक्ला की हत्या का आरोप है। अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का साल 2012 में वीडियो सामने आया। जिसमें वे एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखे। इसके बाद सिंघवी को पार्लियामेंट्री कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Back to top button