शिवसेना ने पाक के खिलाफ किया प्रदर्शन

अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर भड़के हिंदुस्तान शिव सेना के सदस्यों ने मंगलवार को कस्बे के तारा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट और केंद्र सरकार से पाक को मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों में शामिल शिव सेना राज्य मुख्य सचिव गणेश चौधरी, अर्जुन कुमार, शमशेर सिंह, राम मोहन, बलकार शर्मा, रमन कुमार आदि ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला पाक की संयोजित साजिश है।
पाकिस्तान अमरनाथ यात्रियों पर हमला करवाकर राज्य सहित देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। पाक आए दिन राज्य में आतंकी हमलों को अंजाम देकर हमारे शांति पूर्वक माहौल को खराब करने में जुटा रहता है। हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियों के जवान हर बार इन दहशतगर्दों को मौत के घाट उतारकर इनकी साजिशों का नाकामयाब करते है। जबकि अब यात्रियों हुआ हमला कहीं न कहीं हमारी सुरक्षा व्यवस्था में चूक को दर्शाता है। यात्रा से पहले सरकार सुरक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती दिख रही थी।
जबकि हमले से सरकार के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों को पूरी तरह खोखला पेश किया है। सरकार को सुरक्षा में चूक की जिम्मेदारी देनी चाहिए और पाक को मुंह तोड़ जवाब देकर उसके प्रति एक कठोर नीति का रुख साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव सेना इस तरह के हमलों के जरा बी बर्दाश्त नहीं करेगी। खासकर अमरनाथ यात्रियों को हमले को सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने चाहिए ताकि भोले बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करने पड़े।





