शिद्दत से याद किये गये काकोरी कांड के शहीद

सुलतानपुर,19 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। शहीद स्मारक सेवा समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी काकोरी कांड के शहीदों की पुण्य स्मृति में संस्था का 34वां वार्षिक समारोह शहर के सभागार में सम्पन्न किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूहों ने काकोरी कांड के नायह शहीद रामप्रताप विस्मिल की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। साथ ही शहीद अशफाक उल्ला, शहीद रोशन सिंह, शहीद राजेन्द्रनाथ के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। साथ ही कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा 500 रजाई, छात्रों को साइकिल, सिलाई मशीन, टू ट्राली साइकिल, रिक्शा ट्राली, रिक्शा, व्हील चेयर आदि को वितरित किया गया। इस मौके पर विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नीरज तिवारी

Back to top button