जम्मू में राज्य सरकार के खिलाफ पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

जम्मू। पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार पर जम्मू में अवैध रूप से बसे रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को बाहर निकालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए वीरवार को प्रदर्शनी मैदान में पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि जम्मू शहर और सांबा में अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोग अवैध रूप से बसे हुए है। भाजपा की तरफ से इन्हें बाहर निकालने की बड़ी बड़ी बातें की गई लेकिन कुछ किया नहीं गया है। उन्होंने कहा इन लोगों से राज्य की सुरक्षा को खतरा है और इनको वापिस इनके देश भेजा जाना चाहिए।
ये भी पढ़े: डेबिट, क्रेडिट कॉर्ड से खरीदें मेट्रो का टोकन या करें रिचार्ज, इन स्टेशनों पर उपलब्ध है सुविधा
उन्होंने कहा कई रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों ने पीआरसी के अलावा आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाए हुए है जो दर्शाता हैं कि किसी हद तक साजिश की गई है। उन्होंने पाक और आतंकी संगठन इन लोगों का प्रयोग कर सकते है। प्रदर्शन में यंग पैंथर्स के प्रधान यशपाल कुंडल, राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप, निर्मल किशोर, खजूर सिंह, मोहिंद्र सिंह, विश्व सिंह, रछपाल सिंह, रोहित शर्मा, अजीत शर्मा, जीवन लाल, सोनी संबेयाल आदि मौजूद रहे।





