युवक ने प्रेम प्रसंग के दौरान युवती से दुष्कर्म किया और बनाई अश्लील वीडियो…

गांव शादीहरी में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने कथित प्रेमिका के घर के सामने जाकर जहर खा जान दे दी। सुबह जब लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान गांव शादीहरी के बिट्टू सिंह (26) पुत्र गुलजार सिंह के रूप में हुई।
घटना शनिवार अल सुबह तीन बजे की है। पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या से पहले शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की। उसमें कहा गया कि वह एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उसने धोखा किया। वीडियो में रात को लड़की के घर जाने व आत्महत्या की बात भी युवक ने कहीं।
खुद की मौत के लिए लड़की व उसके दो चचेरे भाइयों को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ युवती का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बनाए व उसकी अश्लील वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। उसी कारण दुखी होकर उसने पुलिस को शिकायत दी।
एसएचओ दिड़बा मेजर सिंह ने कहा कि एक दिन पहले लड़की ने बिट्टू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। साथ ही पुलिस को बताया था कि बिट्टू उसे अश्लील वीडियो व फोटो दिखा ब्लैकमेल कर कहता था कि अगर वह उसको न मिली तो वह वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। उन्होंने लड़की व उसके चचेरा भाई बिक्कर सिंह व तरसेम सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुनाम में भेज दिया।





