मुग्धा गोड्से ने फैशन शो में लगाए चार चांद

Captureलखनऊ। एसिड अटैक की शिकार लड़कियों ने जब सुपर मॉडल्स के साथ रैंप पर वॉक किया तो हर किसी की नजरें स्टेज पर ठहर गईं। खूबसूरत आंखें, लहराते हुए बाल, चेहरे पर चमक और बेहतरीन अदाओं से मॉडल्स ने सबका दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में मुग्धा गोड्से ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिया और एसिड पीडि़त लड़कियों के मन में उत्साह भरने का काम किया। फैजाबाद रोड स्थित एक रेजॉर्ट में शुक्रवार को शीरोज हैंगआउट में काम करने वाली एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने रैंप पर सुपरमॉडल्स के साथ वॉक की। इस मंजर को जिसने भी देखा, वह उनके हौसले का कायल हो गया। इन आयरन लेडीज के अलावा कार्यक्रम का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनीं मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे, जोकि शो स्टॉपर के रूप में नजर आईं। इसके अलावा सुपरमॉडल केंडिस पिंटो, दीप्ति गुजराल, पार्वती ओमनाकुट्टन, मिस इंडिया एशिया पैसिफिक वल्र्ड 2013 सृष्टि राणा, मिस इंडिया इंटरनैशनल 2013 गुरलीन ग्रेवाल और वॉइस क्वीन युनाइटेड कॉन्टिनेंट 2013 पूर्वा राणा ने रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। इस मौके पर मुग्धा ने कहा कि शीरोज की लेडीज सही मायने में रियल हीरो हैं। इस कार्यक्रम का हिस्सा बन मैं स्पेशल फील कर रही हूं। खूबसूरती के पैमानों को तोड़ती इन मॉडल्स का मेकअप तुषा अरोड़ा ने किया। इसके बाद कॉकटेल, इंगेजमेंट और ब्राइडल और हाई एंड जैसे राउंड हुए, जिसे ऑडियंस ने खूब सराहा।

केजीएमयू नेत्रदान के लिए करेगा जागरूक
लखनऊ। नेशनल आई डोनेशन पखवारे का आयोजन शुक्रवार को शुरू हो गया। यह पखवारा 8 सितम्बर तक चलेगा। इसी क्रम में लोगों को आई डोनेशन के लिए जागरूक करने के लिए केजीएमयू में कल नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही 28 अगस्त से 31 अगस्त तक आई डोनेशन को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए शहर के कई शॉपिंग मॉल में भी जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही एक सितम्बर को वाद-विवाद और पेंटिग प्रतियोगिता से स्कूल और कॉलेज के बच्चों मे जागरूकता पैदा की जाएगी। अब तक कार्निया डोनेट कर चुके लोगों की फैमिली और जिसको कार्निया लगायी गई उनकी मीटिंग और परिजन को सम्मानित किया जाएगा। गाडिय़ों पर जागरूकता स्टीकर लगाकर और सेलिब्रिटी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह बात आई बैंक के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अरुण शर्मा ने बताई। उन्होंने बताया कि केजीएमयू आई बैंक में जनवरी से अब तक 307 कॉर्निया डोनेशन हो चुके हैं। वहीं, अब तक 138 मरीजों की आंखों की रोशनी भी लौट आई है। डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि केजीएमयू आई बैंक प्रदेश में 24 घंटे नेत्र, कॉर्निया दान के प्रोत्साहन में सहायक भूमिका निभा रहा है। केजीएमयू आई बैंक में मृत्यु के बाद नेत्रदान करने के लिए नि:शुल्क नंबर 1919 पर सूचना देकर नेत्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर केजीएमयू विभिन्न कार्यक्रम करने जा रहा है। 27 अगस्त को केजीएमयू में नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

Back to top button