कश्मीर मुद्दे के सार्थक हल को लेकर गिलानी का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा वार्ता का कोई खास फायदा

कश्मीर मुद्दे ही सार्थक हल के लिए त्रिपक्षीय वार्ता पर बल देते हुए हुरियत कांफ्रैंस (जी) चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी शुक्रवार को कहा कि जब तक लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जाता और उनका ईमानदारी से संबोधित नहीं किया जाता तब तक वार्ता का कोई खास फायदा नहीं होगा।

omg: इस दो मुंह वाले बच्चे ने मनाया अपना 13वां जन्मदिन

कश्मीर मुद्दे के सार्थक हल को लेकर गिलानी का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा वार्ता का कोई खास फायदा

बदरीनाथ में टेकऑफ करने के दौरान विमान हादसा, चीफ इंजीनियर की मौत

एक बयान में गिलानी ने कहा कि भारत केवल लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करके कश्मीर मुद्दे को हल कर सकता है। हालांकि, गंभीरता से प्रतिक्रिया देने और गंभीर कदम उठाने के बजाय भारत अपनी सैन्य शक्ति पर पूरा भरोसा कर रहा है और वास्तविक आवाजों को वहां दबा रहा है। कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए गंभीर उपाय बहुत आवश्यक हैं और वार्ता केवल एकमात्र विकल्प है।

मानव ढाल विवाद और भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान पर कड़ी टिप्पणी करते हुए गिलानी ने कहा कि ऐसा बयान किसी भी अनुशासित बल के कमांडर से आने की कतई उम्मीद नहीं हैं। हालांकि, यह उनकी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। जनरल बिपिन रावत के बयान को वास्तविकता से बहुत दूर और उनके स्वयं का विश्लेशण करार देते हुए गिलानी ने कहा कि कश्मीर एक राजनीतिक मुद्दा है और एक कमांडर को राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा करना शोभा नहीं देता।

Back to top button