पाकिस्तान ने खाली कराए LoC से सटे गांव, बढ़ाई नियंत्रण रेखा पर जवानों की संख्या


ये भी पढ़े: कुमार विश्वास के खिलाफ जो सोशल मीडिया पर हो रहा उसके खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे केजरीवाल!
सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से पहले पुंछ, राजोरी और नौशेरा सेक्टर के पास के पीओके के गांव खाली कराए गए थे। अब कश्मीर में उड़ी और बारामुला के पास भी उस पार के गांवों में दिन में हलचल कम दिख रही है। इससे नियंत्रण रेखा पर कश्मीर में भी सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कश्मीर में सेना और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में लगातार आतंकियों के सफाये के बाद आतंकी संगठन बौखला गए हैं। उत्तरी कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए तैयबा के अधिकांश पाकिस्तानी आतंकी मारे जा चुके हैं। इस वजह से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें बढ़ीं हैं। सेना ने एलओसी पर गश्त बढ़ाई है, जबकि कई इलाकों में पाक सेना की पेट्रोलिंग बंद है।
सेना के घेरकर मारने के अभियान के बाद आतंकियों ने जंगलों में डेरा डाला है। आतंकी जंगलों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सेना अब जंगलों में तलाशी अभियान शुरू करेगी। सूत्रों ने बताया कि ड्रोन और अन्य उपकरणों की मदद से आतंकियों के अड्डों का पता लगाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा।





