पहले हाथ तोड़ा, 3 दिन भूखा रखा, फिर भी नहीं मानी तो थर्ड फ्लोर से फेंका
आरा (बिहार).यहां एक पति द्वारा अपनी पत्नी को पीटने के बाद बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से फेंकने का मामला सामने आया है। नीचे गिरते ही महिला की चीख सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने उस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला…
– आरोपी मनोज सिंह ने दहेज के लिए पत्नी शोभा को तीन दिन तक भूखा रखा। इसके बाद भी शोभा पिता के घर से पैसे लाने को तैयार न हुई तो सोमवार को मनोज ने उसे बेरहमी से पीटा और तीसरे फ्लोर से नीचे फेंक दिया। शोभा जहां गिरी वहां जलकुंभी थी जिससे उसकी जान बच गई।
– भोजपुर जिले के इटौर गांव के रामाशीष प्रसाद की बेटी शोभा की शादी वर्ष छह साल पहले मनोज सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी को दहेज के लिए पीटता था। पिटाई से एक बार महिला का हाथ भी टूट चुका है।
इसे भी देखें:- सऊदी अरब में फंसी इस भारतीय लड़की ने भगवंत मान से लगाईं मदद की गुहार, कहा- प्लीज बचा लीजिये मुझे..
तीन दिन से बंद कर दिया था खाना
– शोभा ने बताया कि 6 अक्टूबर से उसे घर में खाना खाने नहीं दिया गया। सोमवार को उसे फिर पीटा गया। मनोज पत्नी से पिता से चार लाख रुपए मांगकर लाने को कह रहा था।
– मैंने पति से कहा कि चाहे आप मेरी जान ले लो, लेकिन मैं पिता से पैसे मांगने नहीं जाऊंगी। मैं जानती हूं कि मेरे पिता के पास पैसे नहीं हैं। वे कहां से पैसे दे सकते हैं। यह सुनते ही पति ने मुझे तीसरे फ्लोर से नीचे फेंक दिया।
– पति द्वारा तीसरे फ्लोर से फेंके जाने के बाद महिला एक गड्डे में गिरी। गड्ढे में कीचड़-पानी और जलकुंभी थी, जिसके चलते उसकी जान बच गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।