टोयोटा ने भारत में उतारा लग्जरी ब्रांड Lexus

 टोयोटा ने शुक्रवार को भारत में लग्जरी ब्रांड लेक्सस लॉन्च किया। इसके तीन मॉडल बाजार में उतारे गए हैं। दिल्ली में इनकी की शोरूम कीमत 1 करोड़ रुपए तक है।

यह भी पढ़े : फ्री में बन सकते हैं Jio Prime के मेंबर, जानिए ऐसे

टोयोटा ने भारत में उतारा लग्जरी ब्रांड Lexus

टोयोटा ने लेक्सस ब्रांड के तहत जो मॉडल भारतीय बाजार में उतारे हैं, उनमें आरएक्स हाइब्रिड की कीमत 1.07 करोड़, आरएक्स स्पोर्ट हाइब्रिड की कीमत 1.09 करोड़ और ईएस 300 एच हाइब्रिड सेडान की कीमत 55.27 लाख रुपए है।

लेक्सस ब्रांड भारतीय बाजार में लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए उतारा गया है। टोयोटा की नजर खास तौर पर वैसे ग्राहकों पर है जो अपग्रेड करना चाहते हैं।

लेक्सस इंटरनेशनल के अध्यक्ष योशिहिरो सावा ने कहा, “टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड कार पहले से भारत में है। कई ग्राहक अपग्रेड करना चाहते हैं। इस लिहाज से लेक्सस के भारतीय बाजार में प्रवेश के लिए यह सही मौका है। हम चाहते हैं कि ग्राहक अन्य ब्रांडों का रुख न करें।”

लग्जरी की चाहत बढ़ी

योशिहिरो सावा ने कहा कि भारत में लग्जरी कारों की मांग बढ़ रही है। भविष्य के लिए हमारी रणनीति इस मौके फायदा उठाने पर केंद्रित है।

कंपनी लेक्सस ब्रांड की कारें चार डीलरशिप – दिल्ली, गुरूग्राम, मुंबई और बेंगलुरू से करेगी।

अगले साल के लिए नए मॉडल

टोयोटा ने टॉप एंड एसयूवी एलएक्स 450डी भी पेश की, लेकिन इसकी कीमत की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। इसके अलावा पांचवीं पीढ़ी की लेक्सस एलएस भी पेश की गई। ये मॉडल अगले साल से बाजार में उपलब्ध होंगे।

Back to top button