जेन मोबाइल ने लाँच किये दो नाये स्मार्ट फ़ोन…

घरेलू मोबाइल निर्माता जेन मोबाइल ने सोमवार को दो नए 4डी वीओएलटीई सक्षम स्मार्टफोन एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल भारतीय बाजार में उतारे जिसकी कीमत 5,290 रुपये और 4,690 रुपये रखी गई है।
नूबिया भारत में लॉन्च करेगी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के दो स्मार्ट फ़ोन…
दोनों ही डिवाइस एंड्रायड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं और इनमें 1.3 गीगाहर्टज क्वैडकोर प्रोसेसर लगे हैं। एडमायर ड्रैगन में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए 2.5 डी स्क्रीन और एडमायर थ्रिल में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है।
जेन मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कालीरोना ने एक बयान में कहा, “एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल के लांच के साथ ही हमें विश्वास है यह लोगों की उम्मीदरों पर खरा उतरेगा और उन्हें डिजिटल जीवन जीने में सक्षम बनाएगा।”
एडमायर ड्रैगन में 2500 एमएएच की बैटरी लगी है, जबकि एडमायर थ्रिल की बैटरी 1750 एमएएच क्षमता की है।





