
विश्व की नामचीन ऑटोमोबाइल कंपनियां गाड़ियों की रफ्तार में लगातार इजाफा करती जा रही हैं। बीते कुछ सालों में ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी बदलाव आया है, यही कारण है कि मौजूदा समय में अलग-अलग आकार, आकृति और रफ्तार की गाड़ियां बाजार में आ रही हैं। कुछ कंपनियां कार की रफ्तार के सापेक्ष ही उसकी कीमत भी रख रहे हैं। हालांकि ऐसे स्थान बहुत कम हैं जहां इतनी तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाई जा सकें। हम आपको विश्व के उन 10 स्थानों को बता रहे हैं जहां आप फुल स्पीड में इन सुपर कारों को चला सकते हैं।
जर्मनी – मशहूर ऑटोबाह्न। यहां पर आधिकारिक तौर पर स्पीड लिमिट 81 मील प्रति घंटा है, लेकिन ड्राइवर को इससे तेज रफ्तार पर गाड़ी चलाने से रोकने वाला कोई भी नहीं है। विश्व भर से लोग यहां आकर अपनी कार को उसकी पूरी गति से चलाने का मजा लेते हैं। मर्सडीज बेंज डब्ल्यू 125 के नाम इस सड़क पर सबसे तेज रफ्तार हासिल करने का रिकॉर्ड है। 1968 में उस कार ने 268.8 मील प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की थी।
पोलैण्ड – ऑटोस्ट्राडा आधिकारिक रूप से पोलैण्ड का सबसे तेज हाईवे है जहां गति-सीमा 87 मील प्रति घंटा है।
आइल ऑफ मैन – इस जगह पर कोई स्पीड लिमिट नहीं है। और यहां के स्थानीय लोगों को गति बहुत पसंद है। यह खूबसूरत हवादार द्वीप वह स्थान है जहां हर बरस सबसे प्रचलित मोटरसाइकिल रेस, आइल ऑफ मैन टीटी, आयोजित होती है। यहां की सड़कें घुमावदार हैं और इन पर कार चलाने का अपना अलग ही अनुभव और मजा है।
नबरग्रिंग – जर्मनी स्थित यह रेस ट्रैक सैकड़ों की संख्या में लोगों को अपनी ओर केवल इसलिए आकर्षित करता है कि, वे अपनी कार में बैठकर इसका सिर्फ एक चक्कर लगा सकें।
इटली ए1 – इसका संबंध मिलान और रोम से है। यहां पर स्पीड लिमिट 93 मील प्रति घंटा है। हालांकि यह गति-सीमा भी सब पर लागू नहीं होती।
न्यूजीलैंड – रफ्तार के नये रिकार्ड हासिल करने की कोशिशें इस देश में हमेशा से की गयी हैं। यहां की सड़कें बहुत अच्छी और मजबूत हैं। ये ओवन एवेन्स की भी याद दिलाती हैं, जिनकी कार 1996 में स्पीड के रिकॉर्ड 216 मील प्रति घंटे को छूने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हालांकि वह चमत्कारिक रूप से बच गए थे।
एरिजोना – 39 मील की सीधी, सपाट और आमतौर पर खुली सड़क नम्बर 79 अच्छी स्पीड हासिल करने के लिए अच्छी जगह है। 90 मील प्रति घंटे से ऊपर की रफ्तार यहां आसानी से हासिल की जा सकती है। हालांकि इस सड़क पर स्पीड लिमिट 88 मील प्रति घंटा है।
ऑस्ट्रेलिया – बाहरी इलाकों में सड़कें बहुत अच्छी हैं। हाल ही में यहां पर स्पीड लिमिट 81 मील प्रति घंटा निर्धारित की गयी, लेकिन इन रेगिस्तानी सड़कों पर निगरानी कर पाना बहुत मुश्किल है। यहां पर आप तब तक तेज रफ्तार में कार चला सकते हैं, जब तक आपके रास्ते में कोई कंगारू न आ जाए।
यूएई – यहां स्पीड लिमिट 75 मील प्रति घंटा है, लेकिन कार राइडर्स 87 मील प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाने के बाद जुर्माने से बच जाते हैं। रेगिस्तान के बीच बसे इस महंगे और आलीशन इलाके में बहुत अच्छी सड़कें हैं।
स्लोवाकिया – यहां के हाइवे पर स्पीड लिमिट केवल 35 मील प्रति घण्टा है। जबकि लोग यहां पर 80 मील प्रति घण्टे की रफ्तार से भी ऊपर पर गाड़ियां चलाते हैं। क्योंकि स्थानीय रेडियो स्टेशन इस बात की जानकारी देते रहते हैं कि पुलिस वाले कहां मौजूद हैं। इससे ड्राइवर अपनी कारों की रफ्तार कम कर लेते हैं और जुर्माना देने या दुर्घटनाग्रस्त होने से बच जाते हैं।